अब रीट व सीटेट सर्टिफिकेट की लाइफटाइम होगी
वेलिडिटी, एनसीटीई के फैसले से जगी नौकरी की आस
प्रदेश के बीएड व बीएसटीसी पास युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। एनसीटीई के शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्रों की वैधता ताउम्र रखने के प्रस्ताव से बेरोजगारों में नौकरी की आस और जग गई है।
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया 2020
सीकर. प्रदेश के बीएड व बीएसटीसी पास युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। एनसीटीई के शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्रों की वैधता ताउम्र रखने के प्रस्ताव से बेरोजगारों में नौकरी की आस और जग गई है। रीट व सीटेट सहित अन्य राज्यों की भी शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्रों की वैधता को लेकर एनसीटीई की 50 वीं साधारण सभा की बैठक में निर्णय लिया गया है।
बैठक में सदस्यों ने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए बीएड व बीएसटीसी पास अभ्यर्थियों को यह राहत दी है। इससे देशभर में शिक्षक भर्ती की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को बार-बार शिक्षक पात्रता परीक्षा देने से छुटकारा मिल सकेगा। नए नियमों के तहत अब अभ्यर्थी द्वारा एक बार टेट या अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उसकी सात साल वैधता होने की बजाय लाइफटाइम वैधता रहेगी। वह इसी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक भर्तियों में शामिल हो सकेगा। हालांकि अंक सुधार के लिए परीक्षा में शामिल होने पर पाबंदी नहीं रहेगी। एनसीटीई ने वर्ष 2011 में पहली बार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से पहले बीएड एवं बीएसटीसी धारकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्र्तीर्ण करने की अनिवार्यता लागू की थी। एनसीटीई के बदले हुए नियम सभी राज्यों के बीएसटीसी व बीएड डिग्रीधारी युवाओं पर लागू होंगे।
इस 2020-साल हुए सात लाख प्रमाण पत्र रद्द
राजस्थान शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र की सात साल की वैधता होने के कारण प्रदेश में इस साल रीट/आरटेट के 7,49,992 प्रमाण पत्र रद्द हो गए। चार अगस्त को 2,01,392 और 31 जुलाई को 5,48,600 अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की वैधता खत्म हो गई थी। जबकि 1,93,199 अभ्यर्थियों के रीट प्रमाण पत्रों की वैधता पिछले साल मई में ही खत्म हो गई थी। प्रदेश में अब तक 9,43,191 रीट/आरटेट प्रमाण पत्र रद्द हो चुके हैं। चार बार हुई आरटेट/रीट में 12,61,258 अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता प्राप्त की थी। अब महज 3,18,067 अभ्यर्थियों के पास ही पात्रता है। इनमें से भी लेवल वन के प्रमाण पत्रों की अगले साल अप्रेल तक और लेवल टू के प्रमाण पत्रों की वैधता जुलाई 2021 तक रहेगी।
www.police.rajasthan.gov.inRecruitment.aspx Admit card 2020
पहले सात और फिर तीन साल तय हुई वैधता राज्य सरकार ने वर्ष 2011 और 2012 में आयोजित आरटेट के प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि सात साल और वर्ष 2015 और 2017 में हुई रीट के प्रमाण पत्रों की तीन साल तय थी।
रीट को लेकर अहम बैठक 26 को रीट भर्ती के सिलेबस निर्धारण सहित अन्य बिन्दुओं को लेकर 26 अक्टूबर को शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल में बैठक होगी। इसमें शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव, शिक्षा निदेशक व बोर्ड सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। इसमें एनसीटीई के नए नियमों को लेकर चर्चा होगी।
पिछले प्रमाण पत्रों को लेकर एनसीटीई लेगी राय
शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्रों को लेकर एनसीटीई की टीम विधिक राय लेगी। इसके बाद राज्य सरकारों को इस संबंध में लिखा जाएगा। यदि इस साल वैधता समाप्त होने की वजह से रद्द हुए प्रमाण पत्र बहाल होते हैं तो प्रदेश में 31 हजार शिक्षकों के लिए होने वाली थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में और ज्यादा मारामारी रहेगी।
Important Question For REET, Patwari, Police Exam 2020
RPSC: प्राध्यापक काउंसलिंग, 119 अभ्यर्थी रहे हैं अनुपस्थित
अनुपस्थित अभ्यर्थियों की होगी 27 से 29 अक्टूबर तक काउंसलिंग।
अजमेर. RPSC
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक-(स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 की काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 27 से 29 अक्टूबर तक आयोग परिसर में होगी।
सचिव ने बताया कि आयोग परिसर में छह विषयों की काउंसलिंग 5 अक्टूबर से जारी है। भूगोल, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, संगीत और राजनीति विज्ञान विषय की काउंसलिंग में 23 अक्टूबर तक कई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। इनकी सूचना-नामांक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। यह अभ्यर्थी 27 से 29 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काउंसलिंग में उपस्थित हो सकेंगे। उन्हें काउंसलिंग के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशों के अलावा वांछित दस्तावेज लेकर आयोग परिसर में उपस्थित होना जरूरी होगा।
विषयवार अनुपस्थित अभ्यर्थी (आयोग के अनुसार)
भूगोल-61,जीव विज्ञान-7,अर्थशास्त्र-5,लोक प्रशासन-2,संगीत-1,राजनीति विज्ञान-43
Digilocker फेस मैचिंग से खुलेगा
डिजिटल लॉकर, स्टूडेंट्स यूं लेंगे डॉक्यूमेंट
अजमेर. डिजिटल लॉकर नहीं खुलने की विद्यार्थियों की परेशानियों को सीबीएसई ने आसान बनाया है। विद्यार्थी बिना आधार नंबर अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने ‘ फेस मैचिंग तकनीक तैयार की है।
डिजिटल इंडिया योजना के तहत सीबीएसई ने 2004 से 2020 तक के दसवीं-बारहवीं के 12 करोड़ विद्यार्थियों के डिजिटल लॉकर बना दिए हैं। इन लॉकर में विद्यार्थियों के दसवीं और बारहवीं के पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अंकतालिकाओं को डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध हैं। विदेश मंत्रालय ने इन्हें ई-सनद प्रदान की है। बोर्ड के ‘परिणाम मंजूषा संग्रहण में भी यह दस्तावेज उपलब्ध हैं।
यह है विद्यार्थियों की परेशानी
डिजिटल लॉकर वाले विद्यार्थियों से बोर्ड ने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड संख्या रजिस्टर कराए हैं। इनसे विद्यार्थी अपने लॉकर ऑपरेट करते हैं। लेकिन भारत सहित विदेश में पढऩे वाले कई विद्यार्थियों के पास दोनों सुविधाएं नहीं हैं। कई विद्यार्थी मोबाइल नंबर भूल भूल गए हैं। उन्हें डिजिटल लॉकर खोलने में परेशानियां हो रही हैं।
All Latest New Notification 2020 Rajasthan
नर्सिंग भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों को अब मिला मौका विकल्प भरने का
— कल से शुरू हुई विकल्प भरने की प्रक्रिया,— अरसे बाद मिलेगी नियुक्ति,— 26 अक्टूबर रात 12 बजे तक मैरिट के आधार पर भरे जाएंगे ऑप्शन
JAIPUR नर्सिंग भर्ती 2018 के चयनित अभ्यर्थियों को अब पदस्थापन की उम्मीद बंधी है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर आज से ऑनलाइन ऑप्शन भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया कल सुबह 10 से विभाग की वेबसाइट पर शुरू की गई है। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को रात 12 बजे तक यह ऑनलाइन ऑप्शन भर पाएंगे।
इन तीन दिनों में चयनित नर्सेज भर्ती 2018 नर्स ग्रेड सेकंड और एएनएम अभ्यर्थियों को इच्छित स्थान पर नियुक्ति के लिए ऑप्शन भरने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं राजस्थान की ओर आदेश जारी कर विभाग की वेबसाइट राज स्वास्थ्य डॉट निक डॉट इन पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है। अभ्यर्थी अपने पदस्थापन के लिए अपनी पसंद की जगह भर सकते हैं।
यह रहेंगे दिशा निर्देश
All Latest New Notification 2020 Rajasthan
अनुसूचित क्षेत्र के नवचयनित अभ्यर्थियों के विकल्प भरने के लिए केवल अनुसूचित क्षेत्र के जिलों को ही लिंक में दर्शाया जाएगा। वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए केवल गैर अनुसूचित क्षेत्र के जिलों का लिंक ही दिया जाएगा। नर्स ग्रेड सेकंड के पद पर नवचयनित
अभ्यर्थियों की ओर से जिला और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पर पर नवचयनित अभ्यर्थी ब्लॉक स्तर तक के ही विकल्प भर पाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी विकल्प नहीं भर पाता है तो उसे विभागीय स्तर पर उपलब्ध रिक्त जगह पर पदस्थापित किया जाएगा। विकल्प प्राथमिकता के आधार पर भरने पर ही इन पर विचार किया जाएगा।
इनका कहना है
अरसे से पदस्थापन का इंतजार था। अब नर्सेज भर्ती 2018 नर्स ग्रेड सेकंड और एएनएम भर्ती के अभ्यर्थियों से पदस्थापन के लिए विकल्प मांगे गए हैं। विभाग की वेबसाइट पर ये 26 अक्टूबर रात 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। अब पदस्थापन को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता दूर हो सकेगी।
All Latest New Notification 2020 Rajasthan
