SSC परीक्षा में फेल अभ्यार्थी भी पा सकेंगे नौकरी
एसएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी द्वारा फेल होने वाले उम्मीदवारों की भी अलग से श्रेणी बनाई जाएगी. एसएससी इन उम्मीदवारों की सूचनाएं उनकी सहमति से सार्वजनिक रूप से साझा करने का निर्णय लिया है. यह वह अभ्यर्थी होंगे जो भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित नहीं हो सकें. इसका उद्देश्य यह है कि अन्य नियोक्ताओं को उपयुक्त मानव संसाधन मिल सकेगा. फेल हुए उम्मीदवारों को भी नौकरी के लिए एक विकल्प मिल सकेगा.
आयोग ने साफ किया है कि किसी भी भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी होने के बाद एक खासतौर से तैयार वेबसाइट पर अचयनित मेधावियों का नाम, पता समेत अन्य आवश्यक सूचनाओं के साथ परीक्षा में कुल प्राप्तांक और मेरिट की रैंकिंग जारी की जाएगी। फॉर्म भरते समय जो अभ्यर्थी सहमति देंगे उन्हीं की सूचनाएं जारी की जाएंगी। ये सूचनाएं जारी होने के एक साल तक मान्य होंगी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इन्हें नौकरी देगा कौन। यह योजना नवंबर 2020 से जारी परिणामों से प्रभावी होंगी।
SSC की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय ही सहमति देनी होगी. इस सहमति का मतलब ये है कि फेल होने पर भी उन उम्मीदवारों की रैंकिंग और अन्य डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. ये डीटेल्स भर्ती परिणाम जारी किए जाने के एक साल तक मान्य होंगी. एसएससी द्वारा भर्ती परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद फेल हुए उम्मीदवारों की डिटेल आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगी. डिस्क्लोजर स्कीम के ऑप्शन को चुनने को ही इस सूची में लिया जाएगा.
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
इसके लिए यह जानकारियां साझा की जाएंगी-
- Name of candidate.
- Father/Husband’s name
- Date of Birth
- Category (Gen/SC/ST/OBC/EWS/PH/Minority)
- Gender of the candidate.
- Educational Qualifications
- Total Marks obtained in the qualifying examination
- Ranking by which the merit is decided.
- Complete address
- E-mail address
SSC डिस्क्लोजर स्कीम का नोटिफिकेशन : Download Here
ssconline.gov.in