Home » https://shekhauniexam.in/ pdusu Main Exam Form Online 2024

pdusu Main Exam Form Online 2024

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दिसम्बर, 2023 के परीक्षा आवेदन पत्र भरवाने सम्बन्धी दिशा-निर्देश

1. माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार व पत्र क्रमांक परीक्षा-6-अ / 2023 / 1007-25 दिनांक 20.10.2023 नियमित छात्र / छात्राओं की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।

Semester Exam Pdusu Main Form Online 2024

2. सम्बन्धित महाविद्यालय के प्राचार्य अपने स्तर पर नियमित विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति को सुनिश्चित होने के उपरान्त ही सम्बन्धित विद्यार्थी का परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय को अग्रेषित करें। यदि किसी विद्यार्थी के अग्रेषित परीक्षा आवेदन पत्र में उपरोक्त त्रुटि पाये जाने पर महाविद्यालय पर नियमानुसार कार्यवाही कर पेनल्टी लगायी जा सकती है।

3. परीक्षार्थियों को परीक्षा आवेदन भरने हेतु ABC ID आवश्यक है। अतः छात्र निर्धारित स्थान पर स्वयं का मोबाईल नम्बर, ABC ID व आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना अनिवार्य है।

4. सर्वप्रथम छात्र वेबसाईट www.shekhauni.ac.in पर अपनी ABC ID के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करते हुये संबंधित कक्षा की श्रेणी यथा नियमित / स्वयंपाठी का चयन कर अध्ययन किये गये विषयों का चयन करते हुये परीक्षा फॉर्म भरेंगे।
5. परीक्षा आवेदन पत्र, समय सारिणी तथा परीक्षा आयोजन संबंधी अन्य जानकारियों हेतु वेबसाईट www.shekhauni.ac.in का निरंतर अवलोकन करते रहें ।

Shekhawati University Pdusu Main Exam Form Online 2024

6. परीक्षा शुल्क की अदायगी ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया में विनिर्दिष्ट ऑनलाईन पेमेन्ट गेटवे के माध्यम से होगी। परीक्षा शुल्क अन्य किसी माध्यम से जमा नहीं होगा। परीक्षा शुल्क के भुगतान होने की सूचना मिलने पर भुगतान का अपडेट सुनिश्चित किये जाने पर (Payment Verify) ही पुनः भुगतान 12 घंटे पश्चात् ही किया जावे। विश्वविद्यालय में जमा परीक्षा शुल्क वापिस (Refund ) नहीं होगा ।

https://zaksolution.org/ret-2023-pdusu-admit-card-download-shekhawati/

Pdusu Main Semester Exam Form Online 2024

7. परीक्षा फॉर्म दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर साबधानीपूर्वक भरें। परीक्षा फॉर्म भरने के पश्चात् परीक्षार्थी को परीक्षा आवेदन पत्र की तीन प्रतियों में प्रिंट लेना । इसमें से दो प्रतियाँ (एक महाविद्यालय प्रति व एक विश्वविद्यालय प्रति) समस्त दस्तावेजों के साथ अपने हस्ताक्षर कर निर्धारित अवधि (आगामी दो कार्य दिवस) में सम्बन्धित महाविद्यालय में आवश्यक रूप से जमा करवा देवें। आवेदन पत्र की एक प्रति परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से अपने पास सुरक्षित रखे। परीक्षा आवेदन पत्र जमा नहीं कराने की स्थिति में प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा। परीक्षार्थियों द्वारा डाक से प्रेषित परीक्षा फार्मों को स्वीकार नहीं किया जायेगा। अतः निर्धारित समय में संबंधित महाविद्यालय में ही परीक्षा फॉर्म जमा करायें। महाविद्यालयों द्वारा अग्रेषित परीक्षा फॉर्म ही स्वीकार होंगे।

Semester Exam Pdusu Form Online 2024

8. संबंधित महाविद्यालय परीक्षा सह नामांकन पत्रों के साथ एक शपथ पत्र ( प्रारूप संलग्न) प्रस्तुत करेगा जिसके अन्तर्गत यह स्पष्टतया उल्लेख किया जायेगा कि महाविद्यालय द्वारा कुल प्रवेशित छात्र / छात्रायें तथा परीक्षा फार्मों की संख्या महाविद्यालय को आवंटित सीटों से अधिक नहीं है तथा विद्यार्थी द्वारा परीक्षा फॉर्म में भरे गये विषयों का मिलान महाविद्यालय को आवंटित विषयों तथा विद्यार्थियों को प्रदान किये गये विषय संयोजन (Subject Combinations) से मिलान कर लिया है। तथा सभी विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति हैं। इन तथ्यों का स्पष्टतया सत्यापन करने के पश्चात् ही परीक्षा आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय को नियत तिथि तक अग्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें ।

https://shekhauniexam.in/

Pdusu Main Exam Form Online 2024

9. वर्ष 2023 में प्रथम वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्रों को नयी शिक्षा नीति-2020 के तहत सेमेस्टर परीक्षा में स्वयंपाठी परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होने का विकल्प होगा। अनुत्तीर्ण छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के तहत वर्णित पाठ्यक्रम में नये सिरे से पंजीकृत होना होगा। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पाठ्यक्रम नियमित विद्यार्थियों की भांति ही होगा ।

शेखावाटी युनिवर्सिटी के B.A./B.Sc./B.Com. Part I (Regular/Private) के परीक्षा फार्म 27 दिसम्‍बर से 5 जनवरी तक ईमित्र के माध्‍यम से ऑनलाईन भरे जायेंगे।

शेखावाटी युनिवर्सिटी के B.A./B.Sc./B.Com. Part II, III & M.A./M.Sc./M.Com.
(Previous/Final) (Regular/Private) के परीक्षा फार्म भरने संबंधित सूचना विश्‍वविद्यालय से प्राप्‍त होने पर ग्रुप में सूचित कर दिया जायेगा।

 

Related Posts

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.